डीपीआरओ ने स्वगणना की समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश
पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने विकास खण्ड बरखेड़ा की ग्राम पंचायत रामनगर जगतपुर और मूसेपुर जयसिंह में भ्रमण कर स्व-गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस बारे में ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान से बातचीत की गयी और प्रगति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी एवं समूह के सदस्यो को अधिक से अधिक परिवारों की स्व-गणना कराने के लिए निर्देशित किया। ग्रामवासियों से वार्ता कर उनको स्व-गणना और महत्व के बारे में अवगत कराते हुये 50 से अधिक परिवारों की स्व-गणना कराई गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव रोशनी वर्मा, रमावीर, जिला कंसलटेंट अमित कुमार, ग्र्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.