पीलीभीत, फरवरी 4 -- पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने बताया कि ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक द्वारा शत प्रतिशत अटेंडेंस ना लगाने पर और उसकी निगरानी विकासखंड स्तर से न किए जाने पर समस्त ब्लॉक ऑपरेटर वित्त एवं एसबीएमजी का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। इसके साथ समस्त सचिव एवं एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया है कि अगर माह फरवरी में पंचायत सहायक की अटेंडेंस 80 प्रतिशत से कम पाई जाती है, तो उनका वेतन भी आगामी माह का बाधित कर दिया जाएगा। इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.