पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचायती राज विभाग लगातार प्रयासरत है। ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था में फेरबदल करते हुए सफाई कर्मचारियों के लिए तबादले कर दिए हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यस्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ रोहित भारती ने जिले के सभी सात ब्लाकों में तैनात 84 सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। डीपीआरओ ने संबंधित ब्लाकों के एडीओ (पंचायत) और बीडीओ को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराएं। सफाई कर्मचारी अपने नए कार्यस्थल पर योगदान दें। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पूरनपुर ब्लाक के 27, अमरिया ब्लॉक के 23, बरखेड़ा के 12, बीसलपुर के छह, ललौरीखेड़ा के सात, बिलसंडा के पांच और मर...