गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत शौचालय निर्माण के जियो टैग और फोटो अप्रूवल में लापरवाही को लेकर जिला पंचायत अधिकारी निलेश प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पत्र जारी कर कहा है कि कई विकास खंडों में पात्र परिवारों द्वारा शौचालय निर्माण के बावजूद जियो टैग और अप्रूवल नहीं कराया गया है। इसकी वजह से निर्माण की दूसरी किस्त जारी नहीं हो पा रही है। इसे योजना की प्रगति प्रभावित हो रही है। इस संबंध में 14 से 18 अप्रैल तक विभिन्न विकास खंडों के लिए अलग-अलग तिथियों पर समीक्षा बैठकें निर्धारित की गईं हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि समीक्षा बैठक में सबको उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...