पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। तबादला होने के बाद नई ग्राम पंचायत में योगदान न करने पर डीपीआरओ रोहित भारती ने दो सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ब्लॉक बरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरदाई में तैनात सफाई कर्मचारी सुरेश कुमार का पूर्व में स्थानांतरण किया गया था, लेकिन समय रहते सफाई कर्मी ने नई ग्राम पंचायत में योगदान नहीं किया। आदेश का पालन न करने, नोटिस का जवाब न देने के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने तत्काल प्रभाव से सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उसके मरौरी सम्बद्ध किया गया है। वहीं दूसरा निलंबन ब्लॉक बीसलपुर क्षेत्र का है। सफाई कर्मी दिनेश कुमार को नई तैनाती पर राजस्व ग्राम पटनिया भेजा गया था, लेकिन इस सफाई कर्मी ने एक महीने के बाद भी नई तैनाती के गांव में योगदान नहीं किया। सुरेश कुमार को भ...