आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर विकास खंड क्षेत्र के बखरा गांव में गंदगी मिलने और सफाई कार्य न करने पर डीपीआरओ ने दो सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से सफाईकर्मियों में हड़कंप मचा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने दो मई को फूलपुर विकास खंड क्षेत्र के बखरा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में जगह-जगह गंदगी मिली। पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी निर्मला देवी और शंभूनाथ गांव में कभी भी सफाई नहीं करते थे। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत में नियमित सफाई न करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों का अवहेलना करने और कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें- अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.