रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। डीपीआरओ रांची के स्कॉर्पियो चालक अब्दुल अजीज अंसारी के साथ मारपीट और लूटपाट मामले में जेल में बंद आरोपी अरुण वर्मा को अपर न्यायायुक्त XIII की अदालत ने जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। वह 13 फरवरी से न्यायिक हिरासत में था। आरोपी के खिलाफ कांके थाना कांड संख्या 36/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। प्राथमिकी के अनुसार, बीते 12 फरवरी को दोपहर करीब 2:45 बजे सूचक अब्दुल अजीज अंसारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से कार्यालय से ले जा रहे थे। कांके रोड जोड़ापुल के पास अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल उनकी गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार युवक और उसके दो साथियों ने गाड़ी रोककर सूचक के साथ गाली-गलौज करते हुए हेलमेट, बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की। सूचना मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.