फरीदाबाद, जनवरी 7 -- पलवल। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के चालक हरकेश ने कपिल मंगला नामक व्यक्ति के 99,500 रुपये लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्हें यह रुपये जिला सचिवालय की पार्किंग में पड़े मिले थे। बुधवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हरकेश को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया।उन्होंने अन्य लोगों को भी हरकेश की ईमानदारी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। हरकेश ने बताया कि वह पिछले माह 30 दिसंबर को डीपीआरओ की गाड़ी खड़ी करने के बाद सचिवालय में आ रहे थे। इस दौरान पार्किंग स्थल में रुपये पड़े मिले। उन्होंने रुपये गिने तो वह 99 हजार 500 रुपये निकले। उसने ये रुपये उपायुक्त कार्यालय में जमा कर दिए। इस बीच वह चंडीगढ़ में कार्यालय के काम से चले गए थे। इस बीच कपिल मंगला अपने रुपये ढूंढते हुए उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.