डीपीआरओ की नोटिस के बाद सचिवों पर नहीं पड़ रहा असर
कौशाम्बी, मई 15 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने 22 अप्रैल को 44 अफसरों की टीम लगाकर जिले की 132 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कराया था। अफसरों की रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने 15 गांवों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर माह के अंत तक आरआरसी संचालन की हिदायत दी थी। मामले में 23 दिन बीत जाने के बाद भी सचिवों के कानों में जूं नहीं रेंगी। डीएम के निर्देश पर 22 अप्रैल को 44 जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा 132 ग्राम पंचायतों में आरआरसी, वर्मी कंपोस्ट, ई-रिक्शा संचालन की स्थिति जानने के लिए औचक निरीक्षण किया गया था। नोडल अंधिकारियों 15 ग्रामसभाओं में आरआरसी संचालन न किए जाने की रिपोर्ट सौंपी थी। यह भी पढ़ें- टिकरी ग्राम पंचायत की शिकायत पर हुई पांचवीं बार जांच अफसरों की रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से विकास खंड नेवादा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.