संभल, जुलाई 1 -- पंचायती राज विभाग में एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) के नाम पर करीब 40 लाख रुपये के अनियमित भुगतान का मामला सामने आया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गोरखनाथ भट्ट ने वसूली, उत्तरदायित्व निर्धारण और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में सात कर्मचारियों से लगभग 40 लाख रुपये की वसूली की जाएगी, जबकि तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) जाहिद हुसैन, तत्कालीन पटल सहायक अवनीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जिला ...