गुमला, जुलाई 1 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर विधायक सह राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के रांची स्थित आवास पर बुधवार को डीपा कुजाम क्षेत्र के सैकड़ों आदिम जनजाति ग्रामीणों ने पहुंच कर कथित अवैध बॉक्साइट खनन का विरोध किया।

ग्रामीणों के आरोप महतो असुर, महेश असुर, गुलाब असुर, तुलसी असुर, अनीता असुर समेत अन्य ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि ज्ञानचंद अग्रवाल द्वारा डीपा कुजाम और आस-पास के क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी कर बॉक्साइट का उत्खनन कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि खनन कार्य गांव से एक-दो किमी दूर होना चाहिए, लेकिन आबादी से सटे क्षेत्र में उत्खनन होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री का निर्देश उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खाता संख्या 33, प्लॉट संख्या 701 की रैयती भूमि पर ग्रामसभा...