रांची, मार्च 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग, आईआईसी, साइबर पीस और Google.org के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। इसमें 250 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 190 प्रतिभागियों ने 80 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण पूरा किया। इनमें लगभग 100 प्रतिभागी ऑफलाइन और 90 से अधिक प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में देशभर के 20 से अधिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को साइबर पीस और Google.org, से वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया। यह कार्यशाला- साइबर मृगतृष्णा से मुकाबला: गलत सूचना, डीपफेक और एआई-जनित नकली वीडियो पर उन्नत अनुसंधान, विषय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.