वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के क्रिया शरीर विभाग के अध्यक्ष का चार्ज डीन के पास होगा। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. केएन मूर्ति को प्रभार दिया है। विभाग में वर्तमान में चार प्रोफेसर होने के बाद भी ये चार्ज डीन को दिया गया है। चर्चा है कि प्रोफेसरों में वरिष्ठता को लेकर मतभेद सामने आ रहा था। जिसके कारण डीन को चार्ज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...