जमशेदपुर, जुलाई 23 -- जमशेदपुर। सीजेएम की अदालत में बिष्टूपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड में आरोपी डीडी बार संचालक नीरज सिंह की दोनों कारों को छोड़ने पर गुरुवार को दूसरी पाली में सुनवाई होगी। पुलिस द्वारा कोर्ट में बुधवार को कार रिलिज करने पर जवाब दाखिल किया गया है। इससे बचाव पक्ष के अधिवक्ता अदालत से कार रिलीज की मांग करेुंगे। मालूम हो कि, नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार करने से पहले उनके मानगो आवास से दो कारें जब्त की गई थीं। कार रिलीज की अर्जी उनकी पत्नी ने अदालत में दी थी। 27 जून की रात आदित्यपुर के हिमांशु सिंह की नीरज सिंह के बिष्टूपुर स्थित डीडी बार में युवकों से विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...