बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। इंटरनेशनल ह्यूमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शनिवार शाम डीडी पुरम स्थित शहीद स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही 2003 में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए शहीद पंकज अरोड़ा के माता-पिता को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को समय-समय पर सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पार्षद सतीश कातिब, विकल्प कुदेशिया, नासिर हुसैन, शैलेन्द्र चौधरी, फहीम यार खां आदि ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.