फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। इंटीग्रेटेड हाउसिंग स्लम एंड डेवलपमेंट (आईएचएसडीपी) योजना के तहत नवदिया फतेहगढ़ में गरीबों के लिए 72 आवास बनवाए गए हैं। करीब ढाई माह पहले 44 लाभार्थियों का चयन किया गया था। लाभार्थियों से डीडी जमा करने को कहा गया था, लेकिन अभी तक सिर्फ आधा दर्जन लाभार्थियों ने ही डीडी जमा किए हैं। डीडी जमा न होने से लाभार्थियों को कॉलोनी का आवंटन नहीं हो पा रहा है। प्रभारी पीओ गजराज सिंह ने बताया कि 44 लाभार्थियों को डीडी जमा करने के लिए कहा गया था। कुछ लोगों ने ही डीडी जमा किए हैं। लाभार्थियों को दोबारा सूचना भिजवाई जाएगी कि वे लोग डीडी जमा कर दें। डीडी जमा होते ही आवंटन कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.