मुरादाबाद, जून 2 -- शासन की ओर से स्थानांतरित किए गए उप निदेशक कृषि रविकांत सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अयोध्या से आए डीडी कृषि ने दोपहर बाद कार्यभार संभाला और उसके बाद विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी प्राथमिकता गिनाई। उधर, 29 मई को रामपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास के पद से स्थानांतरित होने वाली प्रज्ञा बाजपेयी ने दिन के 11 बजे प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन से चार्ज ग्रहण किया। पंखुरी जैन अमरोहा में तैनात हैं और छह महीने से मुरादाबाद का प्रभार संभाल रहीं थीं। यह भी पढ़ें- रितु तोमर ने संभाला प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...