पिथौरागढ़, जुलाई 28 -- पिथौरागढ़। जनपद में सोमवार रात झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश डीडीहाट तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यहां 24 घंटों के भीतर 102 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। थल और बेरीनाग तहसील में भी बारिश का आंकड़ा क्रमश: 83 और 72 एमएम रहा। तेजम में भी 73 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कनालीछीना में 53, देवलथल में 50, बंगापानी में 42 एमएम बारिश हुई। जिला मुख्यालय में भी 34 एमएम बारिश दर्ज हुई है। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, फ्लश फ्लड की भी चेतावनी; स्कूलों की छुट्टी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...