डीडीहाट में शैक्षिक दखल स्थापना दिवस शुभारंभ
पिथौरागढ़, जून 21 -- पिथौरागढ़। डीडीहाट में दो दिवसीय शैक्षिक दखल स्थापना दिवस का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्त्री और शिक्षा विशेषांक का विमोचन कर पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजन में कथाकार दिनेश कर्नाटक, बाल साहित्यकार मनोहर चमोली मनु, व्यंग्यकार रमेश जोशी, विज्ञान लेखक निर्मल नियोलिया, संगठनकर्ता महेश बवाड़ी, नवाचारी शिक्षक मोहन सिंह नेगी, चित्रकार व अंकुर पत्रिका के संपादक मोहन चौहान व चाय पर चर्चा कॉलम के लेखक सतीश जोशी शामिल रहेंगे। दूसरे दिन के कार्यक्रम में शैक्षिक दखल समिति के सचिव राजीव जोशी, संपादक महेश पुनेठा और संपादक मंडल सदस्य विनोद कुमार बसेड़ा रहेंगे। उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- डीडीहाट में शैक्षिक दखल स्थापना दिवस शुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.