पिथौरागढ़, जून 15 -- डीडीहाट। एसएसबी 11वीं वाहिनी की ओर से डीडीहाट में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बताया शिविर का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ व बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के सहयोग से किया गया। अधिकारियों ने कहा रक्तदान करके हम न केवल किसी का जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। यह भी पढ़ें- डीडीहाट में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ 26वीं बटालियन में रक्तदान शिविर यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर चतरा में एसएसबी के जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...