पिथौरागढ़, मई 3 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। नगर में रविवार दिन में चली तेज अधड़ के कारण एक होटल की छत उखड़ गई है। रविवार को स्थानीय रेनू डसीला, मनोज डसीला, महेश डसीला ने बताया कि नगर में रविवार को दिन में दो से तीन बजे के बीच तेज अधड़ चली। जिस कारण स्थानीय चन्द्रकला दिगारी के दुमंजिला होटल की छत उखड़ गई है। बताया जिससे मकान के अन्दर लगी विद्युत तारों सहित अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया घटना के समय कोई व्यक्ति होटल के अन्दर बैठा हुआ नही था। जिस कारण कोई बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची। छत के उखड़ने व होटल के अन्दर की विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से चन्द्रकला को नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- डीडीहाट में तेज अधड़ से होटल की छत उड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.