पिथौरागढ़, अप्रैल 30 -- संतोष, पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने जाख व धौलेत गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान, सीएलजी सदस्य, ग्राम प्रहरी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। पुलिस ने बैठक में मौजूद लोगों को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध से बचाव के उपाय व यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने आमजन से क्षेत्र में अवैध भांग की खेती न करने व नशे से दूर रहने की अपील की। बाद में पुलिस ने क्षेत्र के आठ गांवों के ग्राम प्रहरियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। यह भी पढ़ें- जाख, धौलेत में जागरूकता कार्यक्रम हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.