पिथौरागढ़, मार्च 26 -- डीडीहाट पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने डीडीहाट बस्ती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सुंदर राम के पास से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...