डीडीहाट-आदिचौरा मार्ग में पलटा वाहन,एक घायल
पिथौरागढ़, मई 28 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। डीडीहाट-आदिचौरा मार्ग में वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार डीडीहाट निवासी 40 वर्षीय खड़क बुधवार को अपने चारपहिया वाहन से डीडीहाट से आदिचौरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हुनारा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सामने से आ रहे एक वाहन चालक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा और घायल से जानकारी लेने के बाद उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. ईश्वर ने घायल को भर्ती कर उपचार शुरू किया। उन्होंने बताया कि घायल के पैर, मुंह और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.