समस्तीपुर, फरवरी 15 -- समस्तीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक पंचायत रोजगार सेवक को सेवामुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह के आदेश पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक रितेश रंजन के विरुद्ध भारत सरकार के सीपीग्राम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता पटोरी प्रखंड के चांदपुरा के बलवंत कुमार राय ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास सूची में नाम जोड़ने के एवज में राशि की मांग की गई। शिकायत के आलोक में बीडीओ से जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई। बताया गया कि संबंधित पंचायत रोजगार सेवक द्वारा राशि लेने के मामले में जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.