भागलपुर, फरवरी 12 -- प्रखंड के दरियापुर अस्पताल के पीछे मैदान पर चल रहे रात्रि क्रिकेट के उद्घाटन मुकाबले में डीडीसी इलेवन की टीम ने टिंकू इलेवन की टीम को छह विकेट से पराजित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिंकू 11 की टीम ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीसी 11 की टीम ने 5.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब सौरव को दिया गया। अंपायर की भूमिका में किशोर पासवान व अंकज कुमार थे। कमेंटेटर के रूप में अनितेश कश्यप, सुनील पासवान व चंदन थे। वहीं स्कोरर की भूमिका में करण व पियूष थे। मैच का उद्घाटन पंचायत दरियापुर के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ राजू ने किया। मौके पर पप्पू यादव, विजय चौधरी, पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.