गिरडीह, दिसम्बर 28 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के नगरी पंचायत मुखिया जितेन्द्र दास ने डीडीसी को पत्र देकर मनरेगा के तहत नगरी पंचायत में 3 वर्षों से मैटेरियल पेमेंट का भुगतान नहीं करने की बात कही है। लिखा है कि विभिन्न योजनाओं जैसे बकरी शेड, सुकर शेड, कुआं आदि कार्य किए गए हैं लेकिन उसके मैटेरियल का भुगतान नहीं दिया गया। जिसके कारण लाभुकों को परेशानी हो रही है एवं मनरेगा के तहत होनेवाली किसी भी योजना में काम नहीं करना चाहते हैं। साथ ही मैटेरियल राशि नहीं मिलने पर केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़ा हो रहा है क्योंकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। डीडीसी से संज्ञान लेकर लाभुकों को मैटेरियल पेमेंट करवाने की पहल करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.