डीडीसी से बच्चों ने की मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने की शिकायत, विद्यालय प्रबंधन को लगी फटकार
घाटशिला, मई 14 -- गुड़ाबांदा। गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत मुडाकाटी पंचायत के अर्जुनबेड़ा गांव स्थित आश्रम आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई गंभीर समस्याएं सामने आईं। जांच के क्रम में कुछ वर्ष पूर्व निर्मित नए छात्रावास की दीवारों में दरारें पाई गईं। वहीं, विद्यालय की खिड़कियां और दरवाजे भी टूटे हुए मिले। जब डीडीसी ने विद्यालय में छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की जांच की, तो मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलने की बात सामने आई। छात्राओं ने बताया कि मेन्यू के अनुसार खाना नियमित रूप से नहीं दी जाती है। यह सुनकर उप विकास आयुक्त नाराज हो गए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और संचालक संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार बच्चों के लिए हर वर्ष लाखों रुपये खर्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.