बिहारशरीफ, मई 9 -- सरमेरा, निज संवाददाता। इस बरसात में नगर पंचायत के कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या आएगी। जलनिकासी वाली पइन पर कई जगहों पर दुकान बना दिया गया है। इस पर पूरी तरह से अतिक्रमण हो चुका है। जलनिकासी के लिए बड़ा नाला का निर्माण होना है। लेकिन, अब तक डीडीसी शुभम कुमार से इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने से निर्माण काम शुरू कराने में बाधा आ रही है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि कई बार एनओसी के लिए उनसे गुहार लगा चुके हैं। मुख्य पार्षद ने नगर विकास विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा से अविलंब डीडीसी को एनओसी निर्गत करने का निर्देश देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- डीडीसी से एनओसी नहीं मिलने से नाला निर्माण में आ रही बाधा ताकि, नाला का निर्माण हो सके। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.