देवघर, अप्रैल 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार 26 अप्रैल 2026 रविवार को जिले के 32 परीक्षा केंद्रों में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के सफल, पारदर्शी तरीके एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन को लेकर डीडीसी पीयूष सिन्हा व एसडीओ देवघर रवि कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी व एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम, सीसीटीवी फुटेज और परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने केंद्राधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और पवित्रता सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वीक्षकों को भी स्पष्ट निर्देश द...