डीडीसी ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, एमडीएम व पठन-पाठन में मिलीं खामियां
बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने मंगलवार को हरनौत प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भथियार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, रसोईघर, शौचालय, उपस्थिति पंजी और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने, निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिए जाने व पठन-पाठन संतोषजनक नहीं होने की शिकायत मिली थी। निरीक्षण में कुछ कमियां पाई गईं, जिनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।प्रधानाध्यापक रंजीत रंजन ने बताया कि डीडीसी ने मध्याह्न भोजन के लिए रखा चावल की गुणवत्ता की जांच की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: प्रभारी बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.