जमशेदपुर, मार्च 8 -- जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त के निर्देश पर डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने जिला भर से पहुंचे 30 से अधिक नागरिकों से शुक्रवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने जमीन विवाद, आपदा के लंबित मुआवजा भुगतान, पेंशन, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सेवा निवृत्ति लाभ, परिवारिक प्रताड़ना, जमीन विवाद, आवास दिलाने, निजी जमीन पर दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा, पैसे के लेन-देन में विवाद, निर्धन बच्चों का नामांकन, फीस माफ़ी, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड अपडेट, जन्म प्रमाण पत्र, रोजी-रोजगार समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं को मांगपत्र के माध्यम से रखा। डीडीसी ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के पास समाधान हेतु अग्रसारित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.