साहिबगंज, जुलाई 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को डीडीसी सतीश चन्द्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड कर्मियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीडीसी ने मनरेगा, आवास, 15 वां वित्त की योजनाओं की समीक्षा की। डीडीसी ने उपस्थित रोजगार सेवकों को एक जुलाई से शुरू हुए वीबी-जी राम-जी योजना के तहत मजदूरों की डिमांड लेने का निर्देश दिया। लंबित आबुआ व पीएम आवास, जनमन योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित एसआईआर की समीक्षा बीएलओ व पर्यवेक्षकों के साथ की। यह भी पढ़ें- मनरेगा पोर्टल बंद होने से पहले सभी आवश्यक प्रविष्टियां एंट्री कर लें: डीडीसी यह भी पढ़ें- Ghumla News: डीडीसी ने लंबित आवास जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश...