डीडीसी ने मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर मिनी दौड़ को दिखाई हरी झंडी
दुमका, जून 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। मादक पदार्थों के सेवन एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से गुरुवार को दुमका में मिनी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त दुमका अनिकेत सचान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- उपविकास आयुक्त ने मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर मिनी दौड़ को दिखाई हरी झंडी उन्होंने कहा कि जागरूकता ही नशा उन्मूलन का सबसे प्रभावी माध्यम है और ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.