डीडीसी ने महनाकुली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
बगहा, जून 24 -- बेतिया। निज संवाददाता उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन ने बुधवार को चनपटिया प्रखंड के महनाकुली पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-144 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार, साफ-सफाई, उपस्थिति पंजी तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उप विकास आयुक्त ने केंद्र के समुचित संचालन एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं सेविका को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , एलएस भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 30 जून तक सभी बच्चों का ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.