डीडीसी ने बुरूडीह पंचायत में विकास कार्यों का लिया जायजा
आदित्यपुर, जून 6 -- फोटो 2 बुरुडीह पंचायत में ग्रामीणों से बात करती डीडीसी गम्हरिया।डीडीसी रीना हांसदा ने बुरूडीह पंचायत में शनिवार को विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं। उन्होंने पीएम आवास, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सालमपाथर में महिला समिति की सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों से समूह मजबूत होते हैं तथा सामूहिक रूप से कृषि एवं अन्य कार्य करने से बेहतर आय और विकास संभव है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार समेत प्रखंड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.