आरा, मई 4 -- -बिलौटी में जवइनिया गांव के बाढ़ पीड़ितों को दी गई है जमीन शाहपुर। डीडीसी गुंजन सिंह ने प्रखंड की बिलौटी पंचायत मे जवइनिया गांव के बाढ़ पीड़ितों को दी गई जमीन का स्थल निरीक्षण किया। विदित हो कि जवइनिया गांव मे गंगा के कटाव से प्रभावित लोगों को रहने के लिए जमीन आवंटित की गई है। जिला प्रशासन की ओर से अब तक 165 प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 1.20 लाख रुपये गृह क्षति की सहायता राशि प्रदान की गई है। 74 भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं बिलौटी पंचायत में चिह्नित भूमि पर टाउनशिप निर्माण कार्य की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है जिससे जवइनिया गांव के कटाव प्रभावित परिवारों को स्थायी पुनर्वास का मार्ग प्रशस्त हो सके। यह भी पढ़ें- पब्लिक सेल्फ केयर टीम ने बढ़ाया मदद का हाथबाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता डीडीसी...