जामताड़ा, मार्च 10 -- डीडीसी ने बागवानी योजनाओं का किया निरीक्षण कुंडहित, प्रतिनिधि।जामताड़ा के उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने मंगलवार को प्रखंड के भेलूवा, अंबा एवं विक्रमपुर का दौरा कर मनरेगा के तहत संचालित बिरसा मुंडा आम बागवानी योजनाओं एवं तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहीं संचालित बागवानी में हो रहे कार्यों के गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने लाभुकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनने का ठोस जरिया बागवानी है। बागवानी स्थलों पर सब्जी की खेती का किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। अगर आप बेहतर ढंग से बागवानी करते हैं तो आप आने वाले समय में आप आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने लाभुकों को बागबानी के झाड़ियों को काटने एवं सही समय पर दवाई, फर्टिलाइजर देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक बागवानी का लाभ ल...