बोकारो, अप्रैल 30 -- कसमार प्रमुख द्वारा बीडीओ पर लगाये गए भ्रष्टाचार के आरोपों व अन्य मामलों पर अनशन की चेतावनी के बाद गुरुवार को बोकारो डीडीसी ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इस मामले की जानकारी देते हुए प्रमुख नियोति दे ने बताया कि उन्होंने डीडीसी को कसमार प्रखंड की बीडीओ की मनमानी एवं अधिकार के हनन, 15वें वित्त मद की राशि की अनियमितता समेत मकान संख्या आवंटित करने के नाम पर प्रत्येक घर से 50 रुपये की राशि की उगाही समेत अन्य कई शिकायत सामने रखी। दोनों पक्षों से मामले पर आरोप प्रत्यारोप सुनने के बाद डीडीसी ने जल्द ही कसमार प्रखंड मुख्यालय में जाकर मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों का अनुपालन हर हाल में दो दिनों में करना सुनिश्चित करें इसकी तिथि जल्द ही बताई जाएगी। हालांकि इस पर बीडीओ नम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.