डीडीसी ने पौने चार करोड़ का गांजा कराया नष्ट
भदोही, जून 24 -- भदोही, संवाददाता। जिले में ऑपरेशन दहन के तहत ड्रग को डिस्पोजल करने का काम जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) की ओर से सुरियावां में दर्ज एक मामले से संबंधित प्रकरण का निस्तारण कराया गया। टीम में शामिल लोगों ने कुल 750किलो गांजा कीमत करीब तीन करोड़ 75 लाख रुपये को नष्ट कराया।उक्त अभियान के तहत पुलिस की ओर से बरामद किए गए गांजा, शराब समेत अन्य नशे के सामानों को कोर्ट के आदेश पर नष्ट करने का काम किया जाता है। प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के धानूपुर स्थित संगम मेडीसर्व प्राइवेट लिमिटेड के इन्सिनेटर के माध्यम से गांजा को नष्ट कराया गया। टीम में अध्यक्ष एसपी अभिनव त्यागी, सदस्य शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक एवं बलराम क्षेत्राधिकारी लाइन हैं। एएसपी ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.