बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में संचालित मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने प्लस टू हाई स्कूल लकड़ाखंदा चास, प्लस टू हाई स्कूल सतनपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, वीक्षण व्यवस्था, सीसीटीवी, केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीडीसी ने केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा के तीसरे दिन आयोजित विषयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.