डीडीसी ने निर्माणाधीन मार्केट कांप्लेक्स और विवाह मंडप का निरीक्षण किया
रांची, जून 12 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी नारों बाजार में निर्माणाधीन मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं विवाह मंडप का शुक्रवार को उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का जायजा लिया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदक एवं संबंधित अभियंताओं को समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के साथ ही निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर जिला अभियंता गुप्तेश्वर राम, सहायक अभियंता अरविंद कुमार सहित अन्य अभियंता एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.