जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जन शिकायत निवारण दिवस पर डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से सोमवार को उपायुक्त कक्ष में मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों के द्वारा जमीन अधिग्रहण का लंबित मुआवजा भुगतान, पेंशन और मंईयां सम्मान योजना का लाभ, परिवारिक प्रताड़ना, सड़क दुर्घटना में पीड़ित की सहायता, जमीन विवाद, निजी जमीन पर दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा, गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता, कृषि ऋण की माफी नहीं होने, पैसे के लेन-देन में विवाद, निर्धन बच्चों को सहायता, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड अपडेट, जाहेरस्थान घेराबंदी, घंटी आधारित शिक्षक की नियुक्ति समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओ को मांगपत्र के माध्यम से रखा गया। डीडीसी के द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को सं...