गुमला, जनवरी 6 -- गुमला, संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को गरिमामय व सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीडीसी दिलेश्वर महत्तो ने की। बैठक का उद्देश्य जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह को बेहतर समन्वय, अनुशासन व व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न कराना रहा। बैठक में मुख्य समारोह की समय-सारणी, कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड एवं सम्मान समारोह पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही मंच व्यवस्था, आमंत्रण एवं प्रोटोकॉल, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था जैसे अहम बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। संबंधित विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.