दुमका, अप्रैल 11 -- दुमका। उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दुमका अनिकेत सचान की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षाात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता, प्रमंडल संख्या-02, दुमका, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता एवं सभी जिला समन्वयक उपस्थित थे। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें जल जीवन मिशन अंतर्गत बंद पड़े जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मति हेतु प्राथमिकता के आधार पर प्राक्कलन तैयार करते हुए शीघ्र अनुमोदन कराने का निर्देश दिया गया। एसवीएस क्लस्टर योजनाओं के सभी संवेदकों को निर्देश दिया गया कि लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.