धनबाद, मई 24 -- डीडीसी सन्नी राज ने शनिवार को जिले में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी एफपीओ को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सभी अनुज्ञप्ति बीज, खाद, कीटनाशक, ई-नाम, जेम आदि को एक हफ्ते में आवेदन कराने और पांच एकड़ में बिरसा हरित बागवानी और कृषि कार्य करनेवाले कृषकों के क्लस्टर का चिह्नितकरण करके डीप बोरिंग के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में बीज प्रसंस्करण इकाई, सब्जी उत्पादकों के लिए शोर्टिंग ग्रेडिंग स्थल का निर्माण, बाजार हाट निर्माण व सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए शीघ्रता से प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जिले के सभी 230 पंचायत रोजगार सेवकों को मिलेगा पहचान पत्र बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद...