धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद। डीडीसी सन्नी राज ने मंगलवार को बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिले में आगामी समय में आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण एवं विकास इसी मॉडल के अनुरूप करने के लिए आवश्यक बिंदुओं की जानकारी साझा की गई। निरीक्षण के दौरान जिला विकास शाखा से सोनू कुमार, डीएमएफटी पीएमयू से अंकित सिन्हा एवं धनपाल सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...