डीडीसी ने किया अंबेडकर आवासीय छात्रावास का निरीक्षण
बगहा, मई 8 -- बेतिया। उप विकास आयुक्त काजले बैभव नितिन ने शुक्रवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज स्थित डॉ आंबेडकर कल्याण छात्रावास और विपिन हाई स्कूल स्थित डॉ आंबेडकर कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रहने वाले छात्रों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का मुआयना किया और छात्रावास समन्वयक एवं छात्रों से बातचीत की उप विकास आयुक्त ने छात्रावास की स्वच्छता, पुस्तकालय एवं पुस्तकों की उपलब्धता,भोजन की गुणवत्ता, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में भी पूछा। इसी संदर्भ में उन्होंने छात्रावास समन्वयक से भी जानकारी ली' बातचीत के बाद उप विकास आयुक्त ने छात्रावास की व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए कहा कि छात्रावास में छात्रों को दी जाने वाली सुविधाएं अच्छी हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.