भागलपुर, अप्रैल 9 -- सबौर प्रखंड कार्यालय का बुधवार को डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रखंड कर्मी को समय पर कार्यालय आने एवं आमलोगों के सभी कार्य को समय पर निष्पादन करने का दिशा-निर्देश दिया। क्षेत्र से आए लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो और समय पर प्रखंड कर्मी उनकी समस्याओं को सुने और समय पर निष्पादन करने का निर्देश देते हुए उन्होंने प्रखंड के सभी पदाधिकारी के कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सबौर बीडीओ प्रभात रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.