डीडीसी ने उद्योगों का किया निरीक्षण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने का निर्देश
कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा रोजगार सृजन से संबंधित संचालित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उप विकास आयुक्त रवि जैन ने जिले में संचालित विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योग इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चंदवारा प्रखंड के महतो अहरा-गझंडी रोड स्थित बेकरी एवं मशरूम उद्योग, इंदरवा बस्ती में संचालित जूट क्राफ्ट इकाई तथा तिलैया स्थित मिक्सचर फैक्ट्री का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से बातचीत कर उत्पादन, विपणन, रोजगार सृजन एवं व्यवसाय संचालन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। साथ ही जिला उद्यमी समन्वयक को निर्देशित किया कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.